भागलपुर, अगस्त 20 -- अररिया। कुर्साकांटा पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह तस्करी की 240 किलो ग्राम गंजा के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक पिकअप और कार भी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में मो शाहरुख पिता मो यूसुफ आलम डरहापीपर वार्ड संख्या 14, कुआड़ी थाना, बबलू कुमार विश्वास पिता अर्जुन विश्वास कोआकोह वार्ड 5, बरदाहा, छोटू कुमार पिता भोला बैठा बखरी कुर्साकांटा का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस ने पिकअप बीआर 38 जी ए 828 व कार का नंबर बीआर 11 बीबी 3068 भी जब्त किया है। कुर्साकांटा थानेदार ने बताया कि यह कारवाई गुप्त सूचना पर की गई है। यह भी पढ़ें- 240 किलो ग्राम गंजा के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार । बताया कि नशा और नशा कारोबारियों के खिलाफ यह कारवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...