एटा, अप्रैल 3 -- जिले के मुख्य मार्गों में सुमार एटा-मारहरा मार्ग पर सफर करने वाले राहगीरों को लंबे समय से संकरे और जर्जर मार्ग की समस्या से जूझना पड़ रहा था। मगर, जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा-मारहरा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए बजट स्वीकृत प्रदान की है। वहीं प्रथम किस्त के रुप में पैसा भी अवमुक्त कर दिया है। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि बीते 30 मार्च को मुख्यमंत्री ने एटा-मारहरा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मंजूरी देने के साथ बजट स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से होने वाले एटा-मारहरा निर्माण कार्य की कुल लंबाई 18.220 किमी होगी। यह मार्ग कासगंज रोड स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्ट्री से शुरू होकर गांव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.