24.69 लाख की ठगी में इनामिया पुलिस के हत्थे चढ़ा
फतेहपुर, सितम्बर 29 -- फतेहपुर, संवाददाता। सरकारी कोटा और कॉलोनी दिलाने के नाम पर 24.69 लाख के इनामिया ठग को पुलिस ने धर दबोचा है। इसके पूर्व भी कड़े प्रयासों में हाथ न आने पर 25 हजार के बाद 50 हजार इनाम घोषित कर दिया था। सर्विलांस और बिंदकी की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कुशारा गांव निवासी कृष्ण प्रताप सिंह की पत्नी सपना देवी ने पुलिस को बताया था कि सरकारी कोटा और सरकारी कॉलोनी आवंटित कराने के नाम पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों को दिखाकर 24 लाख 69 हजार सात सौ रूपए ऐंठा था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: नौकरी के नाम पर लोगों से लाखों ठगने वाला नटवरलाल गिरफ्तार ठगी की आशंका के बाद पीड़ित के द्वारा पैसा वापस मांगने पर उक्त के द्वारा जान से मारने की धमकी से पीड़िता परेशान हो उठी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.