देहरादून, जुलाई 7 -- देहरादून। उत्तराखंड में 24 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के आठ महीने बाद भी उन्हें तैनाती नहीं मिल पाई है। इसे लेकर यमुनोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर शीघ्र नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग की है। अपने पत्र में पूर्व विधायक ने बताया कि उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में इन 24 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। जुलाई 2025 में साक्षात्कार के बाद 25 नवंबर 2025 को अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ निराधार शिकायतों के आधार पर मुख्यमंत्री ने मार्च 2026 में अपर सचिव (कार्मिक) को 10 दिन के भीतर जांच के निर्देश दिए थे। इस जांच में अनावश्यक रूप से तीन महीने का समय लग गया, लेकिन अब आख्या सचिव (आय...