लखनऊ, दिसम्बर 6 -- कुर्सी रोड पर गायत्री परिवार की महिलाओं ने 24 हजार दीप प्रज्जवलित किए लखनऊ, संवाददाता। कुर्सी रोड महर्षि नगर सेमरा गढ़ी में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शनिवार को दीक्षा, यज्ञोपवीत, विद्यारंभ आदि संस्कार कराए गए। यहां महिलाओं ने भी यज्ञोपवीत धारण किया। शाम को महिलाओं ने 24 हजार दीप एक साथ महायज्ञ में प्रज्जवलित किए तो पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। दीप महायज्ञ से लोगों ने धरती से दुष्प्रवृत्ति रूपी अंधकार को दूर भगाने का संकल्प लिया। ब्रह्मवादिनी टोली नायक सविता ने बताया कि नारी सशक्तीकरण के बिना समाज उत्थान की परिकल्पना अधूरी है। कार्यक्रम संचालक मीरा तिवारी ने मौजूद लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाएं अपने घरों से पांच-पांच दीपक लाई थीं। दीपक प्रज्जवलित कर गायत्री दीप महायज्ञ को सफल बनाया गया। कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.