गौरीगंज, मार्च 13 -- अमेठी। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए शुक्रवार को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत जिले की लगभग 24 हजार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ जिला अस्पताल में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है और हर साल तमाम महिलाएं इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा देती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इसे रोकने के लिए यह बहुत ही सराहनीय पहल की गई है। किशोरियों को यह वैक्सीन पूरी तरह मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। इसलिए किशोरियों और उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की भ्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.