लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल माध्यमिक, इंटरमीडिएट स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर जिला अस्पताल मोतीपुर में आयोजित हुआ। इसमें मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला एवं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट स्तुति कक्कड़ ने 24 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को सेंसिटाइजेशन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ आरके कोली ने की। सीएमएस डॉ आरके कोली ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 5 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों में हो रहे मानसिक विकारों के प्रति स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों को जागरूक करने को कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें 24 विद...