24 से 48 घंटे में फीस वापसी का विकल्प देगा विवि
मेरठ, अक्टूबर 1 -- मेरठ। सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म में अधिक फीस चुकाने वाले छात्र-छात्राओं को चौधरी चरण सिंह विवि 24 घंटे में शुल्क वापसी का विकल्प जारी करेगा। छात्रों को फीस वापसी उनके एकाउंट में होगी। ऑनलाइन लिंक पर छात्रों को फीस रसीद और बैंक एकाउंट की जानकारी विवि को भेजनी होगी। जांच में पुष्टि के बाद विवि फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू करेगा। छात्र प्रतिनिधियों ने विवि कैंपस एवं कॉलेजों में निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक की कटौती और दो बार फीस जमा करने के मुद्दे को लगातार उठाया है। फीस वापसी के लिए छात्रों ने कैंपस में आवेदन कर रखे हैं। इसी क्रम में विवि फीस वापसी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया तय करने जा रहा है। विवि के अनुसार 24-48 घंटे में फीस वापसी का लिंक ऑनलाइन होने की उम्मीद है। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना के अनुसार सैकड़ों छात्र फीस वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.