24 से पहले करें संशोधन, प्रवेश के लिए आखिरी मौका
सहारनपुर, अगस्त 22 -- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक, शारीरिक दक्षता और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। समर्थ पोर्टल पर नए पंजीकरण और पुराने पंजीकरण में सुधार के लिए 22 से 24 अगस्त तक करेक्शन विंडो खुलेगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि 26 अगस्त को आपत्तियों का निस्तारण कर ऑफर लेटर जारी होंगे। इसके बाद महाविद्यालय 27 से 31 अगस्त तक प्रवेश की पुष्टि करेंगे। तय समय के बाद पंजीकरण में संशोधन का मौका नहीं मिलेगा। प्रवेश फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व के आधार पर होंगे। विद्यार्थियों से समय रहते पंजीकरण जांचकर जरूरी सुधार करने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.