24 सितंबर को होगा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
बरेली, सितम्बर 23 -- पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण समिति ने मंगलवार को भारत सेवा ट्रस्ट पर बैठक की। समिति के संयोजक वीरेंद्र कुमार अटल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज को संगठित कर ताकतवर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की शाम पांच बजे से पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन का आयोजन राधेश्याम कथा वाचक स्मृति भवन सभागार में किया जाएगा। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार मौजूद रहेंगे। मंगलवार को हुई बैठक में अभिलाष वर्मा, प्रेम शंकर पटेल, अरुण वर्मा, अनुज वर्मा, राम मूर्ति मौर्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आज आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.