बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। जनपद के गांव मुकुंदपुर में एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला। 24 वर्ष तक परिवार का हिस्सा रही गाय (गौरी) की अंतिम यात्रा पूरे सम्मान के साथ निकाली गई। ढोल-नगाडों की गूंज, पुष्प वर्षा और नम आंखों के बीच गौरी को अंतिम विदाई दी गई। परिवार के मुखिया देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने गाय पाल रखी थी। परिजनों ने प्यार से उसका नाम गौरी रखा हुआ था। उनके परिवार के लिए सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि मां के समान थी। मंगलवार को उसका निधन हो गया। गौरी ने अपने जीवनकाल में लगभग डेढ़ दर्जन बच्चों को जन्म दिया। वे सभी आज आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में हैं। देवेंद्र शर्मा के बेटे अमित ने बताया कि गौरी का दूध पीकर उनके परिवार की तीन पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। परिवार ने भी गौरी के अंतिम समय तक उसकी खूब सेवा की। जब गौरी ने अलविदा कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.