धनबाद, सितम्बर 9 -- कपुरिया पंचायत के बांधडीह निवासी संजय कुमार महतो को 24 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मंगलवार को अपनी जमीन पर दखल-कब्जा मिल गया। न्यायालय के आदेश पर नाजिर और पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की मापी कराई गई और अवैध कब्जाधारी हराधन महतो के घरों को खाली कराकर ताला लगा दिया गया। संजय महतो ने जमीन पर कब्जे के लिए वर्ष 2002 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। वर्ष 2016 और फिर अपील के बाद 2019 में भी फैसला उनके पक्ष में आया, लेकिन विरोध के कारण कब्जा नहीं मिल सका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...