मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अनूठी पहल मिशन समाधान के तहत जिले में वर्षों से लंबित भूमि विवादों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया जा रहा है। गुरुवार को अवकाश होने के कारण इस बार यह अभियान विशेष रूप से आयोजित किया गया। इसके तहत सभी तहसीलों में पुलिस और राजस्व की 24 संयुक्त टीमें गठित की गईं, जिन्होंने मौके पर जाकर चिन्हित 245 प्रकरणों का दोनों पक्षों की मौजूदगी में निस्तारण कराया। इसमें सदर के 57, भोगांव के 32, किशनी के 37, करहल के 54, कुरावली के 40 और घिरोर के 25 मामले शामिल रहे। अभियान के तहत करहल के नगला मदारी में राजपाल सिंह को 26 वर्ष और ग्राम अंडनी में एक पट्टेधारक को 50 साल बाद उनके आवंटित पट्टों पर कब्जा दिलाया गया। इसके अलावा विभिन्न गांवों में चकमार्ग, चारागाह, खेल के मैदान और तालाबों की जमीनों को अतिक्र...