गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह ने 24 व 25 अप्रैल 2026 को न्यायिक अधिकारी स्पोर्ट्स मीट होने के कारण अधीनस्थ न्यायालयों में अवकाश घोषित किया है। जनपद न्यायाधीश ने आदेश जारी कर बताया कि 24 व 25 अप्रैल 2026 को न्यायिक अधिकारी स्पोर्ट्स मीट होने के कारण अधीनस्थ न्यायालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके स्थान पर 27 जून 2026 चतुर्थ शनिवार व 22 अगस्त 2026 चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया है।उक्त तिथि को जनपद न्यायालय गोरखपुर एवं बाह्य स्थित समस्त न्यायालय/कार्यालय नियमित रूप से खुले रहेंगे। यह भी पढ़ें- 24 एवं 25 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 25 से वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...