अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या। संवाददाता दिगम्बर जैन मंदिर रायगंज में जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर की दो दिवसीय जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जहां पहले दिन धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। वहीं दूसरे दिन मूर्ति का अभिषेक पूजन किया गया। जैन समुदाय की सर्वोच्च साध्वी ज्ञानमती माता के सानिध्य में आयोजित इस जयंती समारोह में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बधाई गीतों के साथ जयंती उत्सव मनाया।उधर जैन मंदिर के पीठाधीश रविन्द्र कीर्ति स्वामी ने कहा कि अहिंसा करुणा और सत्य के प्रतीक जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन जयंती देश में मनाई जा रही है। उन्होंने उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भगवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.