24 वर्ष से लापता हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने खोज निकाला
गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस भी वही, थाना भी वही, लेकिन काम करने का तरीका बदला तो 24 वर्ष से लापता हिस्ट्रीशीटर को खोज निकाला गया। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने अभियान छेड़ा और पुलिस से दो टूक कहा कि सत्यापन करना ही है। कप्तान के आदेश पर पुलिस सक्रिय हुई और लापता की श्रेणी से एक बदमाश का नाम पता सब खोज निकाला। पुलिस ने उसका सत्यापन किया तो पता चला कि 1998 में किए गए लूट के बाद उसने कोई वारदात नहीं की है। दरअसल, कैंट थाने में 1998 में हुई लूट में पुलिस ने बलवंत कुमार पासवार को जेल भेजा था। बाद में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई। तब पिता आरटीओ में थे। इस वजह से सरकारी आवास को ही पता बना दिया गया। लेकिन बाद में रिटायर होने के बाद घर छूटा और पुलिस के रिकॉर्ड से बलवंत लापता हो गया। रिकॉर्ड में पुलिस उसे लापता दिखाकर भूल गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.