प्रयागराज, जुलाई 21 -- साहित्यिक संस्था गुफ्तगू ने मंगलवार को 24वां स्थापना दिवस समारोह सिविल लाइंस स्थित एक होटल आयोजित किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने कहा कि किसी संस्था का 24 वर्षों तक साहित्य का काम करना बेहद खास होता है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अहमद गाजी ने अपनी टीम बनाकर कई साहित्यिक कार्य किए हैं। अब इसका सिल्वर जुबली वर्ष का कार्यक्रम भी भव्य होगा। जिसका आयोजन नौ व दस जनवरी-2027 को आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि दो दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह में देश के बड़े साहित्यकारों के साथ बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हाईकोर्ट बार ने जस्टिस नीरज तिवारी को दी विदाई संस्था के सचिव नरेश कुमार महरानी ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पुस्तक 'गुफ्तगू...