एटा, जून 11 -- मेडिकल कालेज इमरजेंसी में गुरुवार सुबह 11 बजे गंभीर हालत में पहुंची 24 वर्षीय गुंजन को चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। वहीं दो बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत की वजह से भर्ती कराया, जिन्हें चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला लालपुर निवासी विशन ने बताया कि उनकी पुत्री 24 वर्षीय गुंजन बीमार चल रही थी। दो-तीन दिन से उसको दस्त हो गये। दस्त की वजह से उसकी हालत और बिगड़ गई। गुरुवार को मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह 8.39 बजे मानपुर निवासी 65 वर्षीय डालचंद्र पुत्र जादौन सिंह को परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। भतीजे मयंक ने बताया कि सांस लेने में...