विकासनगर, मार्च 6 -- हैब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च लि. कंपनी में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कंपनी के 24 कर्मियों ने रक्तदान किया। जीएम संजय गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी को समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रदीप भंडारी, मनोज बिष्ट, संजय, प्रिया, राजीव, मुस्कान, प्राची, ज्योति, नितिन, सचिन, बृजेश पांडेय, शिवम पुंडीर, विकास कुमार, कपिल, ऋषि, अमित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.