गोपालगंज, मार्च 23 -- विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को खापे मूसहर टोली में छापा मारकर एक झोंपड़ी नुमा मकान से 24 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला मठियां मुसहर टोली गांव के सत्येन्द्र मंडल की पत्नी रेशमी देवी है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...