मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुरौल। महमदपुर पटेल चौक नहर के पास सकरा पुलिस ने छापेमारी कर 24 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा है। गिरफ्तार कोरिगामा निवासी पवन कुमार व विक्की कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित बाइक पर बोरा में छुपाकर शराब ले जा रहे थे। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.