24 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कटिहार, जुलाई 19 -- डंडखोरा ,संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि गश्ती के दौरान 24 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के दर्शन घाट पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को शराब के साथ दबोच लिया गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनगंज थाना क्षेत्र के बलवा बैरगछी गांव निवासी 26 वर्षीय लाल बाबू उर्फ मिर्जा अली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.