24 लीटर बियर के साथ युवक गिरफ्तार
जहानाबाद, अप्रैल 2 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस ने जांच के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के महुआ बाग टीओपी के पास से मोटरसाइकिल सवार एक युवक के पास से 24 लीटर बियर बरामद जब्त किया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मोटरसाइकिल से 24 लीटर बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम नीतीश कुमार है जो मोकरी गांव का रहने वाला है। इस मामले में केस दर्ज करते हुए युवक को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.