लातेहार, अप्रैल 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मुख्यालय में करीब 25 साल पहले बना बालिका छत्रावास ठीकेदारों और अधिकारियों के लिए दुधारू गाय साबित हो रहा है। निर्माण के बाद से बेकार पड़े इस छात्रावास को रिपेयर के नाम पर लाखो रुपये खर्च करने का खेल खेला जा रहा है। बताया जाता है कि करीब 25 साल पहले पूर्व मंत्री स्व0 यमुना सिंह ने यह सोच कर इस छात्रावास का निर्माण कराया था,कि दूर-दराज से आकर पड़ने वाली छात्राओं को इसमे रहकर पढ़ाई पूरी करने में काफी मदद मिलेगी, लेकिन आज तक उक्त छात्रावास को अधिकारी चालू नही करा पाए। बेकार पड़े इस छात्रावास का पूर्व में करीब 20 लाख से रिपेयर कराया गया था। लाखों रुपये से बाउंड्री का भी निर्माण यह ढिंढोरा पीटते हुए कराया गया, कि बहुत जल्द इसे चालू किया जाएगा। चालू तो नही हुआ, लेकिन 44 लाख रुपये की लागत से अभी फिर छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.