नई दिल्ली, मई 22 -- आईपीएल 2026 में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सफर गुजरात टाइटंस से मिली 89 रनों की हार के साथ समाप्त हुआ। यह सीएसके की आईपीएल इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ी हार है। सीएसके का दुखों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ, GT vs CSK मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने कप्तान समेत पूरी टीम पर तगड़ा फाइन ठोका है। बीसीसीआई ने रुतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख का तो प्लेइंग इलेवन में शामिल सभी खिलाड़ी और इंपैक्ट प्लेयर पर छह लाख या उनकी मैच फ़ीस का 25 परसेंट, जो भी कम हो, फाइन लगाया है। यह भी पढ़ें- साई सुदर्शन से आज ऑरेंज कैप छीनने को तैयार कोहली-क्लासेन! जानें कितने रन दूर IPL की रिलीज के अनुसार, 'चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन रुतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ...