रामपुर, अप्रैल 27 -- रामपुर। बचपन से ही खामोशी के साए में जी रहे चार मासूम बच्चों की जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है। जन्म से ही सुनने और बोलने में असमर्थ इन बच्चों के लिए प्रदेश सरकार की कॉक्लियर इम्प्लांट योजना किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हुई है। जनता दर्शन में परिजनों की फरियाद पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रशासन की मुस्तैदी से चारों बच्चों का विशेषज्ञ अस्पतालों में सफल ऑपरेशन कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया में राज्य सरकार की ओर से प्रति बच्चा लगभग छह लाख रुपये (कुल 24 लाख रुपये) वहन किए गए। अब ये चारों बच्चे न सिर्फ सुन पा रहे हैं, बल्कि बोलने भी लगे हैं। यह भी पढ़ें- काक्लियर इम्पलांट के लिए 6 लाख का अनुदान मिलेगा बच्चों की इस नई जिंदगी से उनके परिवारों में जश्न का माहौल है।तहसील स्वार के ग्राम ननकार सेडू ...