कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। श्याम नगर में हुई लूट 24 लाख रुपए की लूट के मामले में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ने बड़ा खुलासा किया है। खुलासे में सामने आया कि ढाई साल में कानपुर की 12 बैंकों के 68 खातों से करीब 1600 करोड़ कैश निकाला गया था। घटना के दिन जाजमऊ के टेनरी कारोबारी महफूज ने फूलबाग स्थित आईडीबीआई बैंक से 3.20 करोड़ रुपए निकाले थे। झकरकटी में एक कमरे में रुपयों का बंटवारा हुआ। 24 लाख रुपए मो. वासिद और उसके साथी अरशद को दिए गए जो महफूज के घर पहुंचाना था। इसी बीच श्याम नगर चौकी के पास लूट हो गई। इतनी बड़ी तादात में निकाली गई रकम कहीं हवाला, एंटी नेशनल एक्टिविटी, टैक्स चोरी से संबंधित तो नहीं, इसके लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लूट के 6 आरोपियों मूलगंज मिश्री बाजार निवासी अब्दुल रहमान, हीरामन का पुरवा निवासी शुभान खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.