मोतिहारी, मार्च 13 -- छौडादानो,निसं। महुआवा पुलिस ने गुरुवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाइक चालक बाइक लेकर भाग निकला। अफीम की कीमत का अनुमान 24 लाख लगाया जा रहा है। एसडीपीओ मनीष आनंद ने प्रेस वार्ता में बताया कि महुआवा थाना की पुलिस टीम इंडो नेपाल बॉर्डर रोड पर गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी चन्द्रमन गांव के भगत सिंह चौक पर तोरण द्वार के पास बॉर्डर की ओर से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे। पुलिस गाड़ी देखते ही बाइक पर सवार एक व्यक्ति बाइक से उतरकर हाथ में एक पोटली लेकर खेतों के रास्ते भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जबकि बाइक चालक बाइक मोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया। उसकी भी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार युवक के पास से दो किलोग्राम अफीम बरामद क...