गाजियाबाद, नवम्बर 3 -- योगेन्द्र सागर, दीवाली, भाईदूज समेत अन्य त्योहारों पर शहर को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। पांच से 12 नवंबर तक भारी गाड़ियों की शहर में एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, 24 प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से तैयारी की गई है। पिछले साल त्योहारों के दौरान डायल-112 पर जाम को लेकर मिली शिकायतों का विश्लेषण कर संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर जाम लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस का जोर बाजारों और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य बनाए...