जौनपुर, मार्च 14 -- जौनपुर, संवाददाता। तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के आयोजन की तिथि तय कर ली गई है। इस बार शाही किले में 24 से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। आयोजन को लेकर संबंधित विभागों केा अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। आयोजन की सफलता के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अध्यक्ष राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने की।राज्य मंत्री ने बताया कि 24, 25 और 26 मार्च 2026 को शाही किले में आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जौनपुर महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाए, जिससे जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों तथा लोक संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाए। जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.