देवघर, मार्च 8 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड के महजोरी ठाकुरबाड़ी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के सफल संचालन को लेकर रविवार को रामानुज कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तिथि 24 मार्च को निर्धारित की गई। मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। जहां 26 मार्च को हवन एवं विभिन्न प्रकार के संस्कार जैसे दीक्षा, पुंजवन, विद्यारंभ संस्कार का आयोजन होगा। इसके उपरांत यज्ञ की पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण किया जाएगा। मौके पर संयोजक राम बच्चन तिवारी, सह संयोजक मणी देवी, यज्ञ समिति के मनोज सिंह, सुनीता देवी, राम बच्चन तिवारी, सोनी देवी, सरोज कुमार तिवारी, निर्भय तिवारी, नीलम कुमारी, वीणा कुमारी, मीना कुमारी, सुमन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.