प्रयागराज, मार्च 12 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय की ओर से गुरुवार को स्पंदन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्यालय में कार्यरत 24 अराजपत्रित महिला रेलवे कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। संगठन की अध्यक्ष हिमा चौहान सिंह ने सभी को सम्मानित किया। इस दौरान पुरस्कृत महिला कर्मचारियों के लिए खेल प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें उन्होंने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की सचिव साधना कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...