वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सेवापुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत देईपुर बड़ोरा के पंचायत भवन में शनिवार को विशेष फीवर कैंप लगा। बुखार से प्रभावित एवं 24 व्यक्तियों की रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) किट के माध्यम से मलेरिया जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि जनपद में मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। मलेरिया माह जून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष फीवर कैंप, सर्विलांस, जनजागरूकता एवं रोग नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शरद चन्द पांडेय, डॉ. अमित कुमार सिंह, शिवम मिश्रा, संतोष कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार सरोज, चिंता उपाध्याय मौजूद थी। यह भी पढ़ें- एंटी मलेरिया माह के त...