रांची, मई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार से 24 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने इस अवधि में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी और वज्रपात का अधिक असर देखने को मिल सकता है。

20 क...