मोतिहारी, जून 10 -- मोतिहारी। शराब तस्करों पर लगातार कार्रवाई चल रही है। इसके बावजूद तस्कर शराब तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर बखाना से पुलिस ने शराब की होम डेलिवरी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर उक्त मोहल्ला निवासी सचिन कुमार है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शराब की होम डेलिवरी करते सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से विभिन्न ब्रांड के 24 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- महनार में 11 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अमदाबाद: जप्त 285.450 लीटर विदेशी शराब विनष्ट यह भी पढ़ें- कटिहार: तेलता थाना पुलिस ने 19.185 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...