अररिया, जनवरी 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के पडरिया खान टोला के पास से 24 बोतल नेपाली देशी शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक जब्त किया है। सिकटी थानेदार रौशन कुमार ने बताया कि सिकटी थाना के दरोगा लाल कुमार यादव अन्य पुलिस बलों के साथ संध्या गश्ती पर निकले थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि खान टोला पड़रिया होकर नेपाली शराब का खेप आने वाला है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाइ को लेकर खान टोला पड़रिया के पास वाहन का जांच करना शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद एक बाइक को आते देखा, बाइक को रोक कर तलाशी ली गई तो बाइक के डिक्की से 24 बोतल नेपाली देशी शराब ब्लैक फाइटर बरामद किया। प्रत्येक बोतल तीन सौ एमएल का था। पूछताछ करने पर शराब तस्कर ने अपना नाम पलासी थान...