कटिहार, जून 5 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र 72 घंटे अखंड हरीनाम संकीर्तन का आयोजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के बहेलिया गोरफर गांव में किया जा रहा है। 24 प्रहर अखंड हरीनाम संकीर्तन की प्रारंभ होने के पूर्व भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गई। कलश शोभा यात्रा बहेलिया सीता कुंडी में जल भरकर गोरफर, मिलीक टोला, गुमटी टोला,पंसेरवा गांव होते यज्ञ स्थल पहुंचे। जिसमें की सैकड़ो महिलाएं किशोरियों ने भाग लिया। अखंड हरीनाम संकीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिख रही है तो वहीं कीर्तन स्थल पर छोटे-छोटे झूले एवं खिलौने की दुकान सजाने लगा है। हरे राम हरे कृष्णा की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।आयोजन यह भी पढ़ें- 24 प्रहर अखंड हरीनाम संकीर्तन आयोजन, निकाली गयी कलश यात्रा समिति के सदस्यों ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन को लेकर स्थानीय कीर्त...