घाटशिला, अप्रैल 13 -- घाटशिला,संवाददाता। काड़ाडुबा-बड़धादिका शिवालय प्रांगण में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन से दामपाड़ा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। शुक्रवार से चल रहे हरिनाम संकीर्तन के तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुईं। मुर्मू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मुर्मू ने कहा कि संकीर्तन श्रवण करने से पुण्य अर्जित होता है। यह आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का शक्तिशाली माध्यम है। संकीर्तन में प्रेमनगर से राजू दास वरण संप्रदाय, ऊपरबांधा से उपेन भक्त संप्रदाय, पुरुलिया से निरंजन गोस्वामी एवं सुखदेव गोस्वामी संप्रदाय, बांकुड़ा से प्रदीप दास गोस्वामी एवं राधा गोविंद संप्रदाय भाग ले रहे हैं। कीर्तन सुनने के लिए दूर दराज से लोग पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। 13 अप्रैल को दधि उत्सव...