दुमका, जून 30 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। पाथरा गांव में सोमवार से 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया। शाम को अधिवास एवं संध्यारती के साथ श्री हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया। कीर्तन गायक बदुपति चटर्जी एवं सम्प्रदाय एवं राधिका घोष एवं सम्प्रदाय के द्वारा श्री राधा कृष्ण की लीला कीर्तन प्रस्तुत की जाएगी। अनुष्ठान आयोजन को लेकर ग्रामीण सक्रिय है। आयोजित धर्मीय अनुष्ठान को लेकर गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...