घाटशिला, मार्च 30 -- गालूडीह। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बडाखुर्शी पंचायत के सालबनी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार से 24 प्रहर राधा-कृष्ण युगल नाम संकीर्तन शुरू होगा। कीर्तन को लेकर सोमवार शाम को गंध दिवस पूजा-अर्चना किया जाएगा। मंगलवार से दधि उत्सव के साथ संकीर्तन का शुभारंभ होगा। संकीर्तन में छह कीर्तन संप्रदाय मंडली शामिल होंगे। संकीर्तन में शामिल होने वाले पुरूलिया के तुलसीदास गोस्वामी संप्रदाय, जगबंधू दास कीर्तन सम्प्रदाय, बांकुड़ा के गुरुपोदो सहिस संकीर्तन सम्प्रदाय, झारखंड के भीमदास गोस्वामी सम्प्रदाय कीर्तन मंडली और बांकुड़ा के सजल सरदार महाप्रभु कीर्तन सम्प्रदाय शामिल होंगे। सभी कीर्तन मंडली पारी-पारी से कीर्तन करेंगे। यह संकीर्तन 1997 से चली आ रही है। इससे गांव में सुख, समृद्धि, शांति और भक्तिमय माहौल बनता है। मंगलवार से कीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.