24 पीएचडी और डीएससी शोध-सार को मिली मंजूरी
रांची, अगस्त 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में संस्थागत एथिकल कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। इसमें जंतु विज्ञान व पादप विज्ञान विभाग के 24 पीएचडी व डीएससी शोधार्थियों के शोध-सार को एथिकल कमेटी ने मंजूरी प्रदान की। शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध-सार विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किए और उनसे पूछे गए सवालों के समुचित उत्तर दिए।
बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता एथिकल कमेटी की अध्यच व रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि शोध की शुद्धता और गुणवत्ता बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षा और शोध में 'सत्यम शिवम सुंदरम' की भावना को आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने शोध कार्यों में छात्राओं की उत्साहजनक भागीदारी की सराहना की।
अन्य विशेषज्ञों की मौजूदगी बैठक में डीन साइंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.