कटिहार, मार्च 11 -- समेली ,एक संवाददाता छोहार के राधा कृष्ण मंदिर में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन का विधिवत शुभारंभ हुआ। मौके पर आयोजित चार दिवसीय 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राधा-कृष्ण की मूर्ति को हरि मंडप में स्थापित किया गया। पूरा क्षेत्र 'हरे कृष्ण-हरे राम' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मंदिर प्रांगण में मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस वर्ष का आयोजन केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि दृश्य रूप से भी बेहद भव्य है। राधा-कृष्ण के साथ-साथ ताड़का वध जैसे पौराणिक प्रसंगों की मनमोहक फोटो और झांकियां प्रदर्शित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.