24 दिन से लापता बहनें कोटद्वार से सकुशल बरामद
बिजनौर, जून 2 -- बिजनौर/चांदपुर। चांदपुर से 24 दिन पूर्व दो बहनें घर से परिजनों को बिना बताए लापता हो गई थीं। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं लग सका। मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। अब 24 दिन बाद दोनों बहनों को उत्तराखंड के कोटद्वार से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। 24 दिन पहले चांदपुर के एक मोहल्ले से तहेरी-चचेरी बहन घर से लापता हो गईं थी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने दोनों को बरामद करने के लिए कई टीमों का गठन किया था। अब 24 दिन बाद कोटद्वार में कपड़े की दुकान पर नौकरी करते हुए दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों को बिजनौर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। बताया गया है कि इनमें से एक कक्षा आठ की छात्रा है जो 16 वर्षीय है और दूसरी 19 साल की है, उसने इंटरमीडिएट परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.