24 दिन में करीब 21 हजार युवाओं ने आजमाया अग्निवीर बनने का दम
सहारनपुर, सितम्बर 9 -- सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 दिन तक चली भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का बुधवार को समापन हो गया। 17 अगस्त से बुधवार तक चली भर्ती प्रक्रिया में 20,923 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जनपदों के युवाओं ने अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेड्समैन (आठवीं एवं दसवीं पास) श्रेणियों में भर्ती के लिए दम आजमाया। भर्ती रैली में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ के अभ्यर्थी शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं में उत्साह, अनुशासन और देशसेवा का जज्बा दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- लखनऊ समेत 15 जिलों की अग्निवीर भर्ती 10 व 11 अक्टूबर को रुड़की में भर्ती रैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.