मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी/बाबूबरही, हिन्दुस्तान टीम। खुटौना प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बन रही केंद्रीय मॉडल सड़क को कथित रूप से तोड़े जाने के मामले में 24 दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से विवाद और गहराता जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग ने इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है। जबकि पुलिस स्तर से कार्रवाई न होने पर सवाल उठने लगे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-थ्री के तहत खुटौना प्रखंड मुख्यालय से ललमनियां सीमा तक निर्माणाधीन सड़क को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग- पीएचईडी, झंझारपुर डिविजन द्वारा बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र- एनओसी काटकर पाइप बिछाने का आरोप है। ग्रामीण कार्य विभाग का कहना है कि यह कार्य विभागीय आदेशों की अवहेलना करते हुए किया गया। वरीय अफसरों का आदेश भी बेअसर: ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.