उन्नाव, मार्च 12 -- गंजमुरादाबा। आयुष्मान कार्ड पखवाड़ा के तहत गंजमुरादाबाद ब्लॉक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां विधायक श्रीकांत कटियार ने बताया कि आयुष्मान योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। 24 मार्च तक सभी विभागों के समन्वय एवं सहयोग से छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस दौरान बीडीओ अनिल सिंह, सीएचसी अधीक्षक बांगरमऊ मंजेश कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.