24 तक खरीफ के मिनीकिट की करें बुकिंग
बलिया, मई 20 -- बलिया। उप निदेशक कृषि ने जिले के समस्त किसानों को बताया कि खरीफ सीजन 2026 के लिए सामान्य, संकर एवं बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग पुनः शुरू कर दी गई है। किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। बताया कि किसान विभिन्न योजनाओं के तहत दलहन फसलों जैसे उड़द, मूंग एवं अरहर, तिल, बाजरा, ज्वार, मक्का तथा श्रीअन्न फसलों में ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा एवं कोदो के मिनीकिट के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ढैंचा बीज तथा सामान्य एवं संकर धान बीज की बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कहा कि बुकिंग के लिए किसानों का कृषि विभाग में पंजीकरण होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही मिलेगी बीज पर सब्सिडी सभी बीजों की बुकिंग के लिए पोर्टल 24 मई तक खुला रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.