बागपत, जून 23 -- दाहा। व्याख्यान वाचस्पति मदन लाल महाराज की दीक्षा भूमि बामनौली गांव में नवनिर्मित जैन स्थानक का उद्घाटन समारोह 24 जून को प्रात: धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह समारोह सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य संघ संचालक नरेश चंद्र महाराज ठाणा-7 एवं साध्वी सुप्रज्ञा जी महाराज ठाणा-5 के सानिध्य में संपन्न होगा। उद्घाटन समारोह से पूर्व संघ संचालक नरेश चंद्र महाराज ने सोमवार को बिजरोल से विहार कर बामनौली में मंगल प्रवेश किया। धर्मसभा में मुनि श्री ने धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिदिन धर्म ध्यान, सामायिक तथा गुरु वाणी श्रवण के लिए समय निकालने की प्रेरणा दी। देवेंद्र जैन, घसीटूमल जैन, सुखमाल जैन, वरदान जैन, अशोक जैन, सविन जैन, नवनीत जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, हंस कुमार जैन, संजय जैन, शरद जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। य...