24 जुलाई से नीलामी, मेरठ के 50 से अधिक खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत
मेरठ, जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के चौथे सीजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। खिलाड़ियों की नीलामी 24 जुलाई से शुरू होगी, जबकि प्रतियोगिता का आगाज 14 अगस्त से होगा। नीलामी में मेरठ के 50 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। प्रतियोगिता में भाग ले रही छह फ्रेंचाइजी टीमों ने अब तक मेरठ के 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लखनऊ फाल्कंस की कप्तानी करेंगे, जबकि युवा बल्लेबाज समीर रिजवी कानपुर सुपरस्टार्स की कमान संभालेंगे। वहीं, गत चैंपियन मेरठ मेवरिक्स ने सबसे अधिक मेरठ के खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है। टीम की कप्तानी भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह संभालेंगे। प्रत्येक टीम में कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.