हाजीपुर, जुलाई 22 -- वैशाली जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में अक्षयवट राय स्टेडियम हाजीपुर में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य अधिकाधिक विद्युत उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना सहित रूफटॉप सोलर से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। सोलर मेले में विद्युत विभाग के पदाधिकारी,विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा अधिकृत सोलर वेंडर उपस्थित रहेंगे। मेले में आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र लगाने से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मेले में उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र लगाने हेतु आवेदन करने की सुविधा,अधिकृत वेंडरों की जानकारी, बैंक के माध्यम से आसान प्रक्रिया के तहत ऋण उपलब्ध कराने संबंधी मार्गदर...